नई दिल्ली, मार्च 17 -- 19 और 20 के लिए यलो अलर्ट नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताराजधानी में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन दिनों सुबह और शाम के समय हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।यलो अलर्ट के तहत विशेषज्ञों खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह देते हैं। इन दिनों में अचानक मौसम बदलाव से...