मौसम अली ने टाइगर को चित कर जीती रोमांचक कुश्ती
कन्नौज, अगस्त 12 -- गुरसहायगंज। समधन के टिकुरा मैदान में चल रही राष्ट्रीय विराट दंगल प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पंजाब के मौसम अली और मुजफ्फरनगर के टाइगर पहलवान की कुश्ती ने दर्शकों का सबसे अधिक ध्यान खींचा। दोनों के बीच पहले चरण की करीब दस मिनट की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके बाद दोबारा मुकाबला कराया गया, जिसमें मौसम अली ने शानदार दांव-पेंच लगाकर टाइगर पहलवान को पटखनी दे दी। दंगल देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मुकाबलों के दौरान पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम कई दर्शकों ने विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया। दिन की पहली कुश्ती राजेनाथ गुरुजी पहलवान और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.