मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले कुछ दिनों में जिले में तापमान में तेजी से गिरावट आने के आसार है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी आशंका जताई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां मामूली गिरावट आई, वहीं न्यूनतम तापमान करीब साढ़े तीन डिग्री तक नीचे चला गया। इससे लोगों को पूरे दिन हल्की कनकनी महसूस हुई। ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में पिछले सप्ताह से लगातार पछिया हवा चल रही है। इसकी गति में उतार चढ़ाव के कारण तापमान के घटने-बढ़ने का दौर जारी है। आनेवाले दिनों में हवा की रफ्तार के स्थिर बने रहने के आसार दिख रहे हैं। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट तो आएगी ही, खासकर अधिकतम तापमान में तेजी से नीचे आ सकता है। इधर, तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.