पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार शाम को रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के लिए येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कभी भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा बहने, मेघ गर्जन एवं ब्रजपात के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान किसानों को फसल कटाई के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा मौसम खराब होने पर घर से बाहर निकलने से लोगों को परहेज करना चाहिए। गुरुवार को न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.