मौसम : सूर्यदेव के तेवर तल्ख, गर्मी से हाल-बेहाल
बुलंदशहर, मई 11 -- जिले में सूर्यदेव के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। आलम यह रहा कि लोग सुबह से ही पसीने से भीगे नजर आए, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर के समय आसमान में कुछ देर के लिए बादलों ने डेरा जरूर डाला, लेकिन इससे राहत मिलने के बजाय उमस और बढ़ गई। गर्मी का असर अब दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। सोमवार सुबह सूरज निकलते ही धूप की तपिश महसूस होने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, लू के थपेड़ों और तेज धूप ने लोगों को घरों के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया। बाजार और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों और पंखे-कूलरों का सहारा लेते दिखे, लेकिन बढ़ती तपिश के आगे सब बेअसर साबित हो रहे हैं। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.