मौसम : सुबह से ही सूरज ने दिखाए तेवर, गर्मी का हुआ अहसास
बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य सीमा में रहने के बावजूद हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हुई, तो गर्मी भी बढ़ती गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी की अधिक मात्रा के कारण तापमान अपेक्षाकृत कम रहने के बावजूद गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस होता है। उमस भरे मौसम का असर आम जनजीवन पर भी दिखाई दिया। बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पसीने और बेचैनी की समस्या का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.