मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बारिश के पूर्वानुमानों के बीच जिले के तापमान में शनिवार को तेजी से बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री चढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, दिन का तापमान बढ़ने से नमी में कुछ कमी आने से उमस से राहत मिली पर त्वचा झुलसाने वाली गर्मी ने परेशान किया। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार और सोमवार को भी गरज व तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- मौसम : साढ़े चार डिग्री बढ़ा दिन का तापमान, तपिश ने झुलसायातापमान की स्थिति मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तेज वृद्धि के कारण यह फिर सामान्य से ऊपर पहुंच गया। शनिवार को यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्र...