मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे सप्ताह बादलों के छाए रहने के साथ गरज व चमक के बीच बारिश की संभावना जताई है। इससे अभी प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार है। वहीं, रविवार को रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा के कारण अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक का सुधार हुआ। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को आंधी के साथ जिले के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ ओले के आसारबारिश की स्थिति इधर, रविवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। इसके बाद नौ बजे के आसपास धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते एक बार फिर आसमान काले बादलों से घिर गया और करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद धूप निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.