मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में लगातार तीसरे साल सामान्य से कम बारिश हुई है। हालत यह है कि जिला पिछले पांच सालों में अब तक के सबसे अधिक सूखे का सामना कर रहा है। इस साल अब तक महज 120.99 मिमी ही बारिश दर्ज हुई है, जो पिछले पांच साल में अगस्त में सबसे कम बारिश है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather 23 August Today: बिहार के आसमान में बादलों की आवाजाही, कई जगहों पर बारिश का अनुमान; पटना में कैसा मौसमबारिश की कमी के आंकड़े जिला कृषि विभाग के अनुसार, इस साल 22 अगस्त तक औसत बारिश का 58.25 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यह सामान्य से करीब 40 फीसदी कम है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल एक मई से 22 अगस्त तक कुल 347.73 एमएम ही बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश का महज 45.66 फीसदी है। पिछले पांच सालों में अगस्त महीने के दौरान सबस...