मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में बुधवार को भी बदलाव का दौर जारी रहा। दिनभर धूप की तल्खी रही और शाम होते ही झमाझम बारिश ने राहत दी। बारिश से पहले तेज हवा चली। गरज के साथ बारिश केवल शहर में हुई। जिले के उत्तर और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं ओले भी गिरे। हालांकि इससे कहीं जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- मौसम : दिन में धूप की तपिश पर शाम में राहत की बारिशगुरुवार का पूर्वानुमान गुरुवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया। शाम सात बजे के करीब अचानक आंधी चली। करीब 50 किमी प्रति घंटा की गति से चली हवा के बीच गरज और चमक के साथ करीब दो घंटे तक बारिश होती रही। इससे एनएच पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। जबकि शहरी इलाकों में कार्यालयों और बाजार से घर लौटने वालों को परेशानी का सामना करना...