मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पिछले कई दिनों से मौसम में चल रहा उतार चढ़ाव गुरुवार को स्थिर रहा। अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में जहां स्थिर बना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई। इस दौरान पछिया हवा मंद पड़ने से कनकनी में कमी महसूस की गई। हालांकि, कोहरा का असर सामान्य रहने से दोपहर तक धुंध बनी रही। मौसम में शुक्रवार को भी किसी बड़े बदलाव की संभावना से मौसम विज्ञान विभाग ने इंकार किया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि शुक्रवार को भी पछिया हवा चल सकती है। लेकिन, इसकी गति में तेजी आने से कनकनी बढ़ने की संभावना है। हालांकि, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। कहा कि फिलहाल मौसम साफ लेकिन शुष्क बना रहेगा। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.