मऊ, मार्च 21 -- मऊ, संवाददाता। जिले में शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम से किसान को पककर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान होने का डर है। तेज हवा से खेतों में गेहूं और सरसों की फसल के गिरकर खराब होने की चिंता में किसान डूब गए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को लगभग दस डिग्री तापमान नीचे गिरने से माहौल सर्द हो गया। वहीं छोटे बच्चों के साथ ही बुजुर्ग गर्म कपड़ों में लिपटे देखे गए। जनपद में लगभग एक सप्ताह से आसमान में बादलों की आवाजाही का क्रम जारी था। इस बीच शुक्रवार की रात से ही हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके साथ हल्की बारिश भी हुई। जो शनिवार की सुबह तक जारी रहा। अचानक बदले मौसम ने सबसे ज्यादा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.