मौसम : तीखी गर्मी में थमे श्रमिकों के हाथ-पांव
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। तीखी गर्मी में सड़क, पुल आदि इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम धीमा हो गए हैं। दोपहर में असहनीय धूप की वजह से श्रमिकों के हाथ-पांव ढीले पड़ हो जा रहे हैं और छांव में सुस्ताने लगते हैं। कार्यदायी संस्थाएं शाम की अवधि बढ़ाकर इसकी भरपाई कर रही हैं। इन दिनों लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) समेत अन्य विभागों की कई परियोजनाएं चल रही हैं। पीडब्ल्यूडी कैंट-मोहनसराय मार्ग, कचहरी-संदहा, दालमंडी मार्गों का चौड़ीकरण करा रहा है। इस काम में सैकड़ों मजदूर लगे हुए हैं। सेतु निगम खालिसपुर और चौखंडी में आरओबी बनवा रहा है, जबकि एनएचएआई की ओर से रिंग रोड के फेज-2 में बभनपुरा के पास गंगा पुल की दूसरी लेन बनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- काम के घंटों तथा पाली में करें परिवर्तन इन सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.