खगडि़या, दिसम्बर 2 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि तापमान लुढ़कने से वातावरण में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। अगले 3 दिसंबर तक पांच से छह किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार स सप्ताह लोगों को सर्दी और सताएगी। न्यूनतम तापमान 14 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को पछुआ से वातावरण में ठंड का असर रहा। हालंाकि दिन में धूप खिली रहने से राहत थी। अधिकतम 24 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक सुबह में धुंध से विजिबलिटी में कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को रबी फसल जल्द तैयार करने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.