मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम में अगले दो दिनों तक कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को जिले में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है। शनिवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में अगले दो दिनों तक गर्मी के साथ ही उमस की अधिकता बने रहने की बात कही गई है। इस बीच पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- मौसम : अगले तीन दिनों तक गरज व ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसारमानसून गतिविधियों में तेजी पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि बिहार में प्रवेश करने के बाद मानसूनी गतिविधियां कुछ देर के लिए धीमी हो गई थीं, लेकिन शुक्रवार से इसमें फिर से तेजी आई है। वर्तमान गति को देखते हुए बुधवार तक इसके जिले ...