मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में प्रवेश करते ही मानसून की गति कमजोर पड़ गई है। इस कारण अभी बारिश के लिए कुछ और दिनों तक इंतजार करना होगा। शुक्रवार तक तापमान में उतार चढ़ाव का दौर चलता रहेगा। मंगलवार को अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आई। पिछले 24 घंटों में पुरवा हवा की गति थमने से नमी में कमी आयी, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मानसून की स्थिति भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून जिले में प्रवेश कर चुका है, लेकिन प्रवेश करते ही उसकी गति कमजोर पड़ गई है। जबकि, पश्चिम दिशा से आनेवाला मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है। इसके भी अगले चार-पांच दिनों में जिले में प्रवेश करने की उम्मीद है। इससे अगले सप्ताह मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फ...