खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शनिवार को सुबह से तेज धूप निकली रही। धूप के असर से तापमान खूब चढ़ा रहा। बीच-बीच में तेज गर्म पछुआ हवा चलती रही। जिससे लोगों को धूप और तपायी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पछुआ हवा औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले शुक्रवार को तेज धूप का असर रहा था। जिससे तापमान चढ़ा रहा था। गत गुरुवार को मौसम साफ रहने से धूप का असर खासा रहा था। अधिकतम तामपान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। गत बुधवार को आसमान में बादल छाया रहा था। जिससे धूप का असर नहीं रहा था। साथ ही शाम में हल्की बारिश भी हुई थी। जिससे तापमान गिरा रहा था। अधि...