मौसम : चार दिनों में 10 डिग्री गिरा पारा, चार दिन राहत के आसार
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम का मिजाज बदलने से जिले में तापमान में गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दिन के तापमान में एक डिग्री तो रात के तापमान में चार डिग्री तक कमी आई है। इस तरह पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़ककर सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी तीन दिनों में पांच डिग्री की कमी आई है। इससे पिछले सप्ताह पड़ रही त्वचा झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राहत का यह दौर आगे भी तीन-चार दिन जारी रह सकता है।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में जिले में बारिश की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- आठ दिन में 8.2 डिग्री लुढ़का तापमान इससे तापमान में दो डिग्री की और कमी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.