नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की हवा दस दिनों से खराब और बेहद खराब श्रेणी में (एक दिन) बनी हुई है। 28 फरवरी को देश का सबसे वायु प्रदूषित शहर भी रहा था। नोएडा का एक्यूआई दो दिनों के बाद बुधवार को खराब श्रेणी में पहुंच गया है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई मंगलवार को 230 दर्ज किया गया। नोएडा का 202 रहा। ग्रेटर नोएडा की हवा 22 फरवरी से खराब श्रेणी में है। एक और दो मार्च को नोएडा का एक्यूआई 200 से कम रहा था। इसके बाद वायु प्रदूषण बढ़ गया। चार दिन से तेज हवा के बावजूद ग्रेनो में वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ है। हवा की गति प्रतिघंटे औसतन 15 किलोमीटर रही। छह मार्च से हवा की गति कम होगी। इसके बाद वायु प्रदूषण में और बढ़ोतरी हो सकती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.