मऊ, दिसम्बर 28 -- मऊ, संवाददाता। मौसम के मिजाज में नित्य परिवर्तन जारी है। शनिवार सुबह में कोहरे की चादर से पूरा जनपद लिपटा रहा, वहीं अपरान्ह बाद धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। हालांकि, दिन ढलने के बाद शाम को पछुआ से सर्दी फिर बढ़ गई। मौसम के मिजाज में आए दिन हो रहे परिवर्तन से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। शनिवार को सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिन में ही वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। ठंड के कारण के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण शाम होते ही पटरी दुकानदार अपना दुकान समेट कर घर जाने के परेशान दिखाई दिए। नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, रौजा बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.