नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। कड़ाके की ठंड के साथ बढ़े प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। दोपहर में खिली धूप निकलने से ठंड से मामूली राहत मिली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग्री अधिक है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतम तापमान के आंकड़े जारी नहीं किए। पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नौ बजे के बाद से शाम चार बजे तक खिली धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा के कारण कड़ाके की ठंड बरकरार रही। दिनभर ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ गई। अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.