मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि रविवार और सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में उमसभरी गर्मी महसूस होगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में मेघ गर्जन व बारिश के दौरान तेज पुरवा हवा चल सकती है। कहा कि इसबार मानसून पूरी तरह से सक्रिए नहीं हो सका है, जिसके कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पुरवा हवा 9.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...