मौसम : अल सुबह शुरु हुई आंधी पानी से भीषण गर्मी से मिली राहत
मऊ, मई 29 -- मऊ, संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार की अल सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। सूर्यदेव के तीखे तेवरों से बेहाल जिलेवासियों को आंधी के साथ आई तेज बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से राहत दी। तेज आंधी के बीच कई स्थानों पर बिजली के पोल धराशायी हो गए। इस कारण संबंधित इलाके में बिजली गुल रही। वहीं बारिश के चलते रास्ते पर हुए जलजमाव के चलते राहगीरों आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से आई तब्दीली के बाद शुक्रवार को अधिकतम 37.9 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को मौसम के अचानक करवट लेने से स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बड़ी राहत मिली। बीती रात से ही आसमान में छाए बादलों के बाद शुक्रवार की अल सुबह शुरु हुई आंधी के साथ बारिश ने वातावरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.