भदोही, दिसम्बर 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला उद्यान विभाग कार्यालय परिसर में शनिवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत शाकभाजी बीज वितरण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यअतिथि रहे विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने किसानों में बीज वितरण कर योजनाओं की जानकारी दिए। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने विधायक को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित की। इस दौरान विधायक ने कहा कि शासन स्तर से संचलित योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाया जाए। मौसमी सब्जी की खेती कर कृषक कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। औद्यानिक एवं जैविक खेती करने के प्रति किसानों को प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां की वैज्ञानिक डॉ. किरन ने किसानों को पौधों में लगने वाले रोगों एवं कीटनाशक से बचाव संबंधित जानकारी दी। डॉ. रामेश्वर सिंह ने जैविक खेती के फायदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.