प्रयागराज, मई 31 -- रोटरी इलाहाबाद नॉर्थ की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. आशीष टंडन ने कहा कि जीवनशैली में सुधार करके मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि आलोक पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। अपने आसपास हरियाली रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। क्लब के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल ने वक्ताओं को सम्मानित किया। गौरव खेमका, अनिल मित्रा, मोहित अग्रवाल, मुकेश श्रीवास्तव, गुलशन पाहवा, प्रशांत अग्रवाल, तरुण जग्गी, सुशील सर्राफ, विजय अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...