बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। वामा सारथी के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन्स, बिजनौर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, संक्रमण के प्रति जागरूकता और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर से 259 लाभार्थी ने लाभ उठाया। रविवार को वामा सारथी उ.प्र. पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में स्वास्थ्य जांच से लेकर परामर्श और दवाइयों के वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में टाटा 1 एमजी के सहयोग से विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान कुल 236 पुलिसकर्मियों एवं उनके...