मौसमी बीमारियों के खिलाफ किया जागरूक
बस्ती, जून 14 -- नगर बाजार। पीएचसी बहादुरपुर में आयोजित मेले में डॉ. प्रभाकर चौधरी ने 25 मरीजों का इलाज किया। 10 मरीजों के खून की जांच की गई। डॉ. चौधरी ने मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, महेंद्र चौधरी, संत कुमार, राजदेव व अन्य कर्मी मौजूद रहे। कुदरहा संवाद सूत्र के अनुसार पीएचसी में आयोजित मेले का उदघाटन ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे ने किया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में 26 मरीजों का इलाज हुआ। चार की जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.