मौसमी आपदा से प्रभावित औद्यानिक फसलों की क्षतिपूर्ति में तेजी लाएं- दिनेश प्रताप
लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मौसमी आपदाओं से प्रभावित फसलों व बागों का आकलन कर शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों के माध्यम से बागवानों को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजेने के निर्देश दिए। इस दौरान यह तय किया गया कि जिन मामलों में क्षतिपूर्ति के नियम स्पष्ट नहीं हैं या निर्धारित धनराशि पर्याप्त नहीं है, उनमें राहत आयुक्त को प्रस्ताव भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.