वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार सुबह दो बार आंधी चली। इस दौरान करीब 20 मिनट तक शहर के अलग-अलग इलाके में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 4.9 एमएम बारिश हुई है। हालांकि दोपहर तक आसामान साफ हो गया। दिन में तेज धूप थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। पूर्वी ईरान के आसपास संकेन्द्रित आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से काशी में पांच अप्रैल को हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं। बुधवार भोर करीब 3.30 बजे 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह टिन शेड उड़ गए। सुबह करीब छह बजे 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इसके साथ ही लंका, जगतगंज, सिगरा, चौकाघाट, कचहरी, पांडेयपुर, शिवपुर, भोजूबीर, खजुरी सहित अन्य इलाके में करीब 20 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.