मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में 22 मार्च को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 18 से 22 मार्च तक के जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है।कृषि विवि, पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण 22 मार्च के आसपास हल्की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा अन्य दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इधर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.