समस्तीपुर, मार्च 15 -- पूसा, निज संवाददाता। मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। मौसमीय सिस्टम के सक्रिय होने के कारण उत्तर बिहार के सभी जिलों के अधिकांश स्थानों पर 16-17 मार्च के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने, के साथ कुछ जगहों पर तेज हवा चलने एवं कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा अन्य दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 18 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 4-6 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान 17-18 मार्च के आसपास तेज हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 एवं दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.