मौसम: हवा में कम हुई नमी, शुरू हुई झुलसानेवाली गर्मी
मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुबह से ही तेज धूप खिले रहने से दिन में हवा में नमी की मात्रा तेजी से गिरी। अधिकतम तापमान इस साल पहली बार 33 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। इससे दोपहर में त्वचा झुलसाने वाली तपिश महसूस हुई। अभी से ही इस तरह की गर्मी को देख लोग अप्रैल मध्य से लेकर मई और जून में पड़ने वाली गर्मी का अंदाजा लगा परेशान होने लगे हैं। सुबह में नमी की अधिकता के कारण उमस वाली गर्मी तो रात में हल्की ठंड महसूस हुई। तापमान में इस तरह से उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों की आशंका से लोग परेशान रहे। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को चमक और गरज के साथ हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने गुरुवार को बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.