मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर। जिले में गुरुवार को हवा के रुख में बदलाव के बावजूद तपिश बनी रही। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने और मंगलवार को तेज हवा के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में हवा का रुख बदलकर पुरवा हो जाने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी आई। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कहा कि शुक्रवार को अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, जबकि शनिवार से एक बार फिर तापमान में कमी आने से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस बीच गुरुवार को हवा के रुख में बदलाव से नमी की मात्रा दोगुनी गति से बढ़ी। पिछले 24 घंटे में सुबह में नमी बढ़कर 95 प्रतिशत तो दोपहर...