मौसम: सुबह खुशनुमा तो दोपहर में किया पसीना-पसीना
मऊ, जून 13 -- मऊ, संवाददाता। मौसम का मिजाज बदलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सुबह तेज हवा चलने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर में कड़ी धूप खिलने से गर्मी के तेवर से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को दिन निकलने के साथ ही मौसम का मिजाज खराब दिखाई दिया। आसमान में घने बादल छाए रहे। इससे बारिश होने के आसार बने रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम जरूर सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखी। सुबह दस बजे एक बार फिर हवा का चलना शुरु हो गया लेकिन कुछ देर बाद तेज हवा थम गई। इसके बाद सूर्य देव के तेवर और ज्यादा तल्ख हो गए। दोपहर चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ गई। उमस और आसमान से बरसती आग ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.