सहारनपुर, दिसम्बर 19 -- जनपद में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे की मोटी चादर के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते वाहनों की गति पर लगाम लगी रही और कई मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी के बढ़ते प्रकोप ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बाजार खुलने में देरी देखी गई। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा। खासकर हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों ने बेहद सतर्कता के साथ वाहन चलाए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.