नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राजधानी के कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब इसमें तेजी से बढ़ोतरी के संकेत हैं।शनिवार को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक सप्ताह में राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.