मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। हालांकि, अधिकतम तापमान तेजी से चढ़ा। दिन का तापमान बढ़ने और तेज पछिया हवा के कारण दोपहर में नमी घटकर महज 40 प्रतिशत रह गई। इससे अप्रैल के पहले ही दिन झुलसाने वाली गर्मी महसूस हुई। इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने इस पूरे सप्ताह तापमान में तेजी की संभावना जताई है।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में हवा का रुख बदलकर पुरवा से पछिया हो गया है। इस कारण अब धूप की तपिश तेजी से बढ़ेगी। बुधवार को भी तापमान तेजी से बढ़ा। उन्होंने इस पूरे सप्ताह मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की बात कही। कहा कि रविवार या सोमवार से फिर हल्के से मध्यम दर्जे के बादलों की आवाजाही बनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.