मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले का मौसम एक बार फिर रविवार से बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को जताई। इसके असर से सोमवार की शाम और मंगलवार को गरज व चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बीच गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़कर एक पखवाड़े के बाद फिर से सामान्य स्तर से उपर दर्ज किया गया। इसके पहले यह गत 18 मार्च को सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे दोनों तापमान के बीच का अंतर करीब 18.5 डिग्री सेल्सियस तक हो गया।पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से मंगलवार के बीच मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में बादल छाए रह सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.