मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रात का तापमान तेजी से सुधर रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान आंशिक तौर पर बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दस दिनों में रात के तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले 12 फरवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान तीन दिन से 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हालांकि इसमें पिछले 24 घंटों में आंशिक कमी आई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को भी दिन का तापमान स्थिर रहा सकता है। जबकि रात में तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि फिलहाल पछुआ हवा की गति में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस कारण तापमान में भी वृद्धि और कमी हो रही है। अगले कुछ दिनों तक पछुआ हवा की गति मंद रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.