मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को इसकी चेतावनी जारी की है। साथ ही हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवाओं के कारण पूरे दिन कुहासा छाए रहने की भी संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के इस बीच दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी और रात के तापमान में कमी आने के संकेत दिए। इधर, पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे कनकनी और बढ़ गई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अभी जिले में पछुआ हवा का जोर है। इससे पहाड़ों से आनेवाली बर्फीली हवा का असर बढ़ रहा है और कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति दो दिनों तक बनी रह सकती है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.