मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम ने शुक्रवार की देर रात से अचानक करवट लिया। इस दौरान तेज आंधी और गरज के साथ के साथ तेज बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक बारिश का असर रहा। वहीं, आंधी के कारण कई जगह पर पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिरने से यातायात प्रभावित रहा।मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को पूरे दिन बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। इस दौरान तेज हवा और गरज के बीच हल्की बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार की शाम जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ का असर बढ़ा है। हवा का रुख लगातार पुरवा बने रहने से बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.