वाराणसी, फरवरी 27 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। दिल्ली से काठमांडू (नेपाल) जा रहा विमान शुक्रवार सुबह खराब मौसम की वजह से वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। लगभग एक घंटे बाद काठमांडू में मौसम सामान्य होने पर विमान ने काठमांडू के लिए उड़ान भरी। एयर इंडिया का विमान एआई 215 दिल्ली एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह 5.07 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुआ। इसमें 137 यात्री सवार थे। विमान काठमांडू हवाई क्षेत्र में पहुंचा। यहां मौसम ख़राब होने से रनवे की दृश्यता सामन्य से काफ़ी कम हो गई थी। इसकी वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद चालक दल ने नजदीकी वाराणसी एटीसी से सम्पर्क कर विमान के लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को डायवर्ट कर सुबह 8.33 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान यात्री विम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.