वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोहरे की वजह से दिल्ली-वाराणसी रूट की ट्रेनें मंगलवार को सर्वाधिक प्रभावित रहीं। इनमें शिवगंगा एक्सप्रेस 9 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 8 घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस 7 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 6 घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस 6 घंटे और महामना भी 4 घंटे तक लेट चल रहीं थीं। इसके अलावा दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल-बलिया फेयर स्पेशल 27 घंटे लेट दूसरे दिन कैंट स्टेशन पहुंची। खराब मौसम की वजह से दोपहर में आने वाली सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस भी 4 घंटे विलंब से चल रही थी। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। वहीं, कैंट, बनारस, वाराणसी सिटी और काशी स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेन की सही लोकेशन बताने में रेलकर्मी भी असमर्थ रहे। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह पहले अकासा एय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.