वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी/बाबतपुर, हिटी। कोहरे से परिवहन सेवाओं पर प्रतिकूल असर कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दिल्ली रूट की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट, महामना एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस आधा दर्जन गाड़ियां 5 से 11 घंटे तक लेट रहीं। यही हाल मध्य प्रदेश की तरफ से आने वाली गाड़ियों का भी रहा। इंदौर-वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस और ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस काफी लेट आईं। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस, मैसूर-वाराणसी एक्सप्रेस के अलावा कई स्पेशल ट्रेनें भी 5 घंटे तक की देरी से चल रही थीं। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी कम रहने से विमानों के संचालन पर असर पड़ा। वहीं, कई फ्लाइटें लेट भी रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी...