मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से 29 डिग्री के आसपास स्थिर दिन का तापमान मार्च के पहले दिन ही 30 डिग्री के पार चला गया। रात के तापमान में भी एक डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा पूरे दिन तेज पछुआ हवा के कारण तापमान का असर वास्तवित से अधिक महसूस हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को भी अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पूरे दिन तेज पछुआ हवा चलने की संभावना है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र क नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि होली के दिन भी लोगों को अधिक तापमान का सामना करना पड़ सकता है। उसके बाद दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के आसार दिख रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस साल मार्च से मई तक सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक तक दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.