मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार तेजी से बदला। तेज पछिया हवा से अधिकतम तापमान तेजी से चढ़ा। साथ ही हवा में नमी की मात्रा घटने से गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार तक मौसम में इसी तरह की तल्खी बने रहने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले एक दशक में जिले में तीन अप्रैल को सर्वाधिक तापमान रहा। साथ ही पिछले दस सालों अप्रैल के पहले तीन दिनों का औसत तापमान भी इस साल सबसे अधिक दर्ज किया गया। पहले तीन दिनों का औसत तापमान 36 डिग्री रहा, जबकि पूर्व में यह वर्ष 2024 में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार शाम से फिर से मौसम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.