मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में पिछले कुछ दिनों में चल रही तेज हवा की गति सोमवार को कुंद हो गई। इससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा। रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई। अगले 24 घंटे में मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान में और वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा में नमी की मात्रा कम होने से झुलसानेवाली गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि अगले सप्ताह फिर से मौसम के तेवर बिगड़ सकते हैं। सात और आठ अप्रैल को पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।...