भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तेज धूप के कारण जिले में सोमवार का मौसम शुष्क और गर्म रहा। तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा। 3.1 किमी/घंटा की गति से शुष्क पछुआ हवा चलती रही। हवा में नमी की मात्रा 65 प्रतिशत रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14-18 अप्रैल की अवधि में जिले में आसमान साफ और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 22-25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 50-60 प्रतिशत तथा दोपहर में 20-30 प्रतिशत रहने की अनुमान है। यह भी पढ़ें- मुंगेर में गर्मी का सितम: तीन दिनों में 6 डिग्री उछला पारा, 18 अप्रैल तक 42 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.