कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर। शहर में रात-दिन लगातार बारिश ने रिकॉर्ड बना दिया। सोमवार को दोपहर तीन बजे तक कहीं 65 तो कहीं 77 मिमी तक बारिश दर्ज की जा चुकी थी। हरदोई से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन के थोड़ा नीचे आते ही तेज बारिश ने गर्मी से राहत दे दी। हवा की रफ्तार 55-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार, अभी 24 जुलाई तक तेज से मध्यम बारिश बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून की सक्रियता बढ़ गई। बादलों के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी। लेकिन, जैसे ही मानसून की ट्रफ लाइन हरदोई से थोड़ा नीचे खिसकी तो कानपुर में भी खूब बारिश होने लगी। सोमवार को यह ट्रफ लाइन रोहतक, हरदोई और वाराणसी से होते हुए डाल्टनगंज की ओर जा रही है。 यह भी पढ़ें- Bahraich News: तराई में बारिश का अरेंज अलर्ट, दो...