मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार सुबह से ही जिले में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे के बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे दिन में हवा में नमी की मात्रा करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ गई। पूरे दिन तेज पछुआ हवा चलने से झुलसाने वाली धूप की तपिश से राहत मिली। जिले के तापमान में पिछले 24 घंटे के कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान पूर्व की भांति बना रहा। न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई।इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अगले और दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को मध्यम दर्जे के बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण जिले के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में कुछ कमी ...